• Tue. Apr 21st, 2026

भीषण गर्मी में बिजली संकट पर सख्त हुईं झरिया विधायक रागिनी सिंह, अधिकारियों से की उच्चस्तरीय वार्ता

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2026
crescent ad

 

भीषण गर्मी के बीच झरिया क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली समस्या को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गंभीर पहल करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान उन्होंने झरिया के एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर एवं जूनियर इंजीनियर से क्षेत्र में उत्पन्न विद्युत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से आवश्यक सुधारात्मक कदम शीघ्र उठाने की बात कही।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने स्तर से विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। विधायक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की समस्या आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

इसी क्रम में विधायक रागिनी सिंह ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों—सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, विभागीय जीएम तथा झारखंड सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव से दूरभाष पर भी बातचीत की। वार्ता के दौरान सब-स्टेशन, हाई टेंशन पावर सप्लाई, आरएमयू स्विच एवं ट्रांसफार्मर से जुड़ी सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

“झरिया क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सब-स्टेशन, ट्रांसफार्मर एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को शीघ्र दूर कर आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *