
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, रांची में आज एक महत्वपूर्ण एवं चर्चित राजनीतिक घटना क्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस विधायक की भतीजी रश्मी सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित सदस्यता समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रश्मी सिंह एवं उनके समर्थकों को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर औपचारिक रूप से भाजपा परिवार में शामिल कराया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रश्मी सिंह सहित सैकड़ो समर्थको को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में फुसरो नगर में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बाल मुकुंद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाइक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि
“कांग्रेस पार्टी आज बाप-बेटे की पार्टी बनकर सिमट गई है, जहां आम कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी करोड़ों -करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान, अवसर और नेतृत्व करने का मंच मिलता है।”उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की पारदर्शिता और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में झारखंड सहित पूरे देश में भाजपा और अधिक मजबूत होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य पर भी टिप्पणी करते हुए कहा,
“पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और आने वाले समय में वहां भाजपा की सरकार बनना तय है।”रश्मि सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रहित की नीतियों और सेवा भाव से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
इसी क्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती रश्मी सिंह ने भी कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। यह सदस्यता कार्यक्रम भाजपा के निरंतर बढ़ते जनाधार, संगठनात्मक विस्तार और जनता के बीच पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता का स्पष्ट संकेत है।
बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह व गिरिजा देवी,वार्ड पार्षद सरोजनी दूबे, फुसरो मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार सहित अभय विश्वकर्मा,शिवलाल रविदास,दिनेश यादव, रामू तांती,चंदन राम, नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, चंदन चौहान, गीता देवी, सीमा, उर्मिला, सोभा, राहुल,नीतू सिंह, अंजुला सिंह, लाल मोहन महतो सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
