
बेरमो/बोकारो थर्मल-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बोकारो थर्मल शाखा की आवश्यक बैठक मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में शाखा अध्यक्ष मो. शाहजहां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को डीवीसी के एएमसी-एआरसी सहित अन्य मरम्मती कार्यों में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

शाखा सचिव रामेश्वर साव ने कहा कि आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक हैं, जिनमें विभिन्न कार्यों का कौशल और अनुभव है। इसके बावजूद उन्हें रोजगार का उचित अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग प्रबंधन पर दबाव बनाकर संपन्न लोगों को काम दिला रहे हैं और इसके एवज में आर्थिक दोहन भी किया जाता है।

रामेश्वर साव ने कहा कि भाकपा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निष्पक्ष तरीके से रोजगार दिलाने के लिए डीवीसी प्रबंधन पर दबाव बनाएगी। पार्टी की मांगों की अनदेखी होने पर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, एसआईआर तथा मुख्य चुनाव से संबंधित मुद्दों के विरोध का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत 10 अक्टूबर 2026 को झारखंड चौक स्थित यात्री पड़ाव के समीप धरना देने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
अंचल मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि पार्टी जनसमस्याओं को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाएगी। वहीं नवीन पाठक, जानकी महतो और असीम तिवारी ने पार्टी के कार्यक्रमों और कार्यों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में अंचल मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, मो. शाहजहां, जानकी महतो, विश्वनाथ महतो, नवीन पाठक, असीम तिवारी, अर्जुन राम, देवाशीष रजवार, सत्यजीत राय, घनश्याम रजक, परण महतो, जागेश्वर महतो, ओम प्रकाश चौधरी, रामचंद्र ठाकुर और पप्पू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
