• Sun. Jun 28th, 2026

बोकारो में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3.83 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2026
crescent ad

 

बोकारो। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को सदर अस्पताल के सभागार में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के तहत 3,83,688 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि जिले में 2,005 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बूथ दिवस पर अधिक से अधिक बच्चों को कवर करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे घर-घर जाकर छूटे बच्चों की संख्या कम होगी। वहीं, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ देशों में अभी भी पोलियो मौजूद है। ऐसे में प्रत्येक अभियान में बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए।

 

कार्यक्रम में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सेलिना टुडू, डॉ. निकैत चौधरी, पवन कुमार श्रीवास्तव, जिला महामारी विशेषज्ञ अमित कुमार, जिला लेखा प्रबंधक उर्मिला कुमारी, अभय कुमार, मोहम्मद असलम, फनी भूषण सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *