• Sun. Jun 28th, 2026

बोकारो थर्मल में STP परियोजना का कार्य जारी, सड़क मरम्मत का इंतजार

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार विभिन्न परियोजनाएं संचालित कर रहा है। इसी क्रम में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) परियोजना भी क्षेत्र में दीर्घकालीन स्वच्छता और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हालांकि, उर्दू मजलिस स्थित अफजल अंसारी के घर से मिडिल स्कूल चौक तक पाइप बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो माह से मार्ग पर कीचड़, फिसलन और बीच सड़क पर बने गड्ढे के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों के लिए आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को सुविधा देना है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल नहीं किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन और कार्यदायी एजेंसी से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

इस संबंध में डीवीसी के वरीय प्रबंधक सह कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां ने बताया कि वे फिलहाल बाहर हैं। लौटने के बाद अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *