

बेरमो/कथारा –

बोकारो जिले के कथारा क्षेत्र स्थित बांध बस्ती कमल टोला की छात्रा स्वीटी कुमारी ने इंटरमीडिएट (कॉमर्स) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने 12th कोर्मस वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्वीटी कुमारी ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्वीटी के पिता सुरेश यादव और माता आशा देवी ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्वीटी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और हमेशा बेहतर करने का प्रयास करती रही है।
स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी स्वीटी की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
