
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा (धनबाद): धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैजना पंचायत स्थित आदिवासी फुटबॉल मैदान में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हो की प्रतिमा को शनिवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

रविवार सुबह जब ग्रामीण मैदान पहुंचे तो प्रतिमा खंडित अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे बैजना पंचायत के संथाली समाज में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सिद्धू-कान्हो आदिवासी स्वाभिमान, वीरता और संथाल विद्रोह के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनका अपमान करने जैसा है।

घटना की सूचना मिलते ही बैजना पंचायत के मुखिया अजय पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा खंडित किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा हस्ताक्षरयुक्त लिखित आवेदन निरसा थाना को सौंपा। फिलहाल ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी रोष है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
