• Thu. Jun 11th, 2026

बीमार ललन गुप्ता से मिले मेयर संजीव सिंह, हरसंभव इलाज सहायता का दिया भरोसा

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2026
crescent ad

 

 

झरिया/धनबाद : झरिया के भौंरा निवासी श्री ललन गुप्ता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह उनके आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर बीमारी और उपचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

 

बताया गया कि ललन गुप्ता पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाई शुगर के कारण उनके पैर की उंगलियां काटनी पड़ी हैं तथा दोनों पैरों में अत्यधिक सूजन होने से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य होने के कारण बीमारी ने उनकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित किया है और इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए कठिन हो गया है।

 

मेयर संजीव सिंह ने ललन गुप्ता के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है और ललन गुप्ता के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

मेयर ने कहा, “श्री ललन गुप्ता की स्थिति काफी गंभीर है। उनके परिवार की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए इलाज एवं चिकित्सा संबंधी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस कठिन समय में हम परिवार के साथ खड़े हैं।”

 

मेयर के इस मानवीय पहल से परिजनों को राहत मिली और उन्होंने सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी मेयर की संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना की सराहना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *