• Thu. Jun 11th, 2026

शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि पर बलियापुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि विधायक चन्द्रदेव महतो सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2026
crescent ad

 

बलियापुर (धनबाद):

बलियापुर थाना के समीप स्थित विभूति मैदान में गुरुवार को शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा और तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक चन्द्रदेव महतो ने शहीद विभूति महतो के संघर्षों को याद करते हुए कहा, “शहीद विभूति महतो ने हमेशा सरकारी तंत्र और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की। वे एक अत्यंत गरीब परिवार से आते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी पद और पैसे के सामने घुटने नहीं टेके।” विधायक ने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि एक दुकानदार को सुरक्षा देने वाली पुलिस के साथ आम जनता की धक्का-मुक्की के दौरान विभूति महतो ने अन्याय के खिलाफ कदम बढ़ाया था। इसी क्रम में पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और गोलीबारी में वे गंभीर रूप से जख्मी हुए और घटनास्थल पर ही शहीद हो गए।

विधायक ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में अन्याय के खिलाफ संगठित होने की जरूरत और बढ़ गई है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज को एकजुट करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

शाम को निकाला गया मशाल जुलूस

शहीद विभूति महतो की स्मृति में शाम को एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और चौकों का भ्रमण करते हुए वापस विभूति मैदान पहुंचा, जहां गगनभेदी नारों के साथ शहीद को नमन किया गया।

माल्यार्पण करने वाले मुख्य गणमान्य

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विधायक चन्द्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, कार्तिक प्रसाद, बिंदl पासवान, सुबुर गोराई, मुखिया गणेश महतो, नलीन महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे व शीतल दत्ता,

प्रेम महतो, काशीनाथ मंडल, सुरेश प्रसाद, राजेश महतो, कृष्णा दां, राधेश्याम रजक, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, हीरालाल मोदक, सीमा देवी, जंग बहादुर महतो, सुनील कुमार महतो, सनातन रविदास, संतोष महतो, दिलीप कुमार महतो, रजत महतो, मंगल महतो, सफीक अंसारी, राधिका देवी, बबलू महतो, राजाराम रजक, मधु रविदास, विजय राम, आमोद बावरी, विमल रवानी, राजीव मुखर्जी, छोटन चटर्जी, जीतू सिंह, बबलू बावड़ी,

आसींद चटर्जी, मुकेश बावरी, हारु बावड़ी, जेडू दत्ता, रघुनंदन सिंह, गौतम महतो, अनिल महतो, अरविंद महतो, अर्जुन महतो, चंदन भूमिहार, संजीत महतो, रोहित महतो, लालचंद महतो, हीरालाल महतो, बुधनलाल महतो, प्रभु महतो, राणा छठराज, मिथुन कालिंदी, दीपक, रंजीत महतो और अमित बनर्जी राजा राम रवानी रोशन महतो, अरविंद महतो, कृष्ण महतो मुखिया सुबह महतो दिलीप महतो संतु महतो स्वंगी देवी कृष्णा पासवान,मोहम्मद आजाद सहित सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *