• Sun. May 3rd, 2026

बिहार में भारी बारिश से बुरा हाल, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2023
crescent ad

 

बिहार में लगातार हो रही बारिश ने शनिवार को राज्य के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में 120 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जबकि पूरे राज्य में 720 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मधुबनी, सुपौल और अररिया जिले में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।राज्य में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में समस्तीपुर में सबसे ज्यादा 179.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद वैशाली (128 मिमी) और बेगुसराय (127.5 मिमी) में बारिश हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अररिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिले के निचले इलाके बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *