• Wed. Sep 30th, 2026

बिना चेतावनी प्रदर्शित किए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Sep 30, 2026
crescent ad

 

सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA-2003), झारखंड संशोधित अधिनियम-2021 एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आज दिनांक 30.09.2026 को सीनी ओपी क्षेत्र में जिला तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार जिला परामर्शी, NTCP श्री अशोक यादव के नेतृत्व में लगभग 20 दुकानों की जांच की गई।

 

जांच के दौरान शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं अन्य निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन की जानकारी ली गई। दुकानदारों को COTPA-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि शिक्षण संस्थान एवं सरकारी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करें।

 

जिला परामर्शी द्वारा दुकानदारों को हैंडबिल एवं पंपलेट उपलब्ध कराते हुए तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर निर्धारित चेतावनी एवं चेतावनी चित्र के प्रावधानों की जानकारी दी गई। खुले में सिगरेट की बिक्री को पैकेट पर प्रदर्शित निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी के प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

साथ ही सभी होटल संचालकों एवं प्रबंधकों को अपने प्रतिष्ठान में मानक के अनुरूप ‘गैर-धूम्रपान क्षेत्र’ (No Smoking Area) का बोर्ड/दीवार लेखन अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के लिए कहा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर COTPA-2003 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई एवं जुर्माना किया जा सकता है।

 

जिला टीम ने बताया कि शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय, अस्पताल एवं न्यायालय परिसर के आसपास तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना तथा तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।

 

इस अवसर पर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग द्वारा आवश्यक परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। सदर अस्पताल में तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र संचालित है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है।

 

अभियान के दौरान NTCP सलाहकार सहित सीनी ओपी के पुलिस कर्मी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *