
बलियापुर (धनबाद): आज दिनांक 04 मई 2026 को बलियापुर के अंचल अधिकारी श्री मुरारी नायक ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री आनंद महतो के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान अंचल अधिकारी श्री नायक ने पूर्व विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस औपचारिक भेंट का मुख्य उद्देश्य झारखंड आंदोलनकारियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गति देना था। इसी क्रम में अंचल अधिकारी ने आंदोलनकारियों के सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण और आवश्यक दस्तावेज व्यक्तिगत रूप से श्री आनंद महतो के हाथों से प्राप्त किए।

इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मौके पर श्री राकेश कुमार मलिक एवं श्री राहुल कुमार बाउरी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंचल अधिकारी ने बताया कि आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण और सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
