• Fri. Oct 30th, 2026

बनकटी गांव में नशा मुक्त खेल प्रतियोगिता कराने की पहल युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Oct 28, 2026
crescent ad

 

राजनगर : ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर रोक लगाने , युवाओं को नशे से दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा खेलकूद के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से प्रखंड के बनकटी गांव में आदिवासी किसान क्लब ने सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं को पूरी तरह नशा मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल , शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

खेल के मैदान को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

 

इस अभियान का नेतृत्व मुखिया निमाई सोरेन कर रहे हैं। क्लब के सदस्यों का मानना है कि खेलकूद युवाओं की प्रतिभा को निखारने उनमें अनुशासन विकसित करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। लेकिन कई बार खेल आयोजनों के दौरान नशे का सेवन करने के कारण विवाद ,आपसी झगड़े और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे खेल का उद्देश्य प्रवाहित होता है और ग्रामीण के बीच तनाव भी बढ़ सकता है‌

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आदिवासी किसान क्लब ने इस बार प्रतियोगिता को नशामुक्त वातावरण में संपन्न करने का निर्णय लिया है। क्लब की ओर से प्रतियोगिता के दौरान नशे की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नशे का सेवन कर प्रतियोगिता में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को खेल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य खिलाड़ियों में अनुशासन बनाए रखना और खेल आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करना है।

 

अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया मांग पत्र

 

नशामुक्त खेल प्रतियोगिता के आयोजन तथा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मुखिया निभाई सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी किसान क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रतियोगिता के दौरान नशाखोरी पर नियंत्रण रखने और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग की मांग की।

इस दौरान क्लब के अध्यक्ष- देव कुमार सोरेन , सचिव- सालखान हेंब्रम ,मुंडा -मांझी, बाबा ठाकुर सोरेन , कोरन सोरेन, कालिया सरदार ,अर्जुन मुर्मू तथा झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति के अध्यक्ष शंकर सोय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की पहल

 

आदिवासी किसान क्लब की यह पहल केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है बल्कि इसके माध्यम से ग्रामीण समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का प्रयास भी किया जा रहा है। खेलकूद के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाकर उन्हें नशे की लत और उससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक समस्याओं से बचने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। फुटबॉल सहित अन्य खेलों के माध्यम से युवाओं में टीम भावना , सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यदि खेल आयोजनों को नशा मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए ,तो इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों और पूरे ग्रामीण समुदाय को भी सकारात्मक संदेश मिलता है।

 

क्लब की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि बनकटी गांव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता नशा मुक्ति, सामाजिक एकता और खेल भावना का उदाहरण बनेगी‌ साथ ही, यह अभियान आसपास के गांवों के युवाओं को भी नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकता है।

 

संदेश : नशे से दूरी खेल से दोस्ती – स्वस्थ युवा, सशक्त समाज।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *