• Fri. Jul 17th, 2026

बड़ेम थाना पुलिस की बड़ी सफलता, कार से भारी मात्रा में शराब और बीयर जब्त, पटना के दो तस्कर दबोचे

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ेम थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के बड़ेम मुख्य पथ से एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज निवासी अनिल कुमार तथा विक्की कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ेम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से अवैध शराब की बड़ी खेप क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ेम मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के क्रम में कार से 224.55 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 69 लीटर बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से शराब से लदी कार को जब्त कर लिया है।

बरामद शराब की कुल मात्रा 293.55 लीटर बताई जा रही है। मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में ए एसआई पुनीत कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा इस अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *