• Tue. Jul 14th, 2026

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बडेम थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के समीप गश्ती एवं छापेमारी अभियान के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के झिकटीया गांव निवासी पंकज कुमार तथा नवीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी रारु चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 75 लीटर महुआ निर्मित देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।

बडेम थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बसंतपुर गांव के समीप वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक से 75 लीटर महुआ देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा शराब और प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बडेम थाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *