
सरायकेला – सरायकेला स्थित प्राचीन जाहिरा देवी स्थल पर आयोजित बाबा आंकलपाट की वार्षिक पूजा में शामिल होकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। यह पावन परंपरा लगभग 300 वर्षों से निरंतर चली आ रही है, जो क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

इस अवसर पर श्री चौधरी ने विधि-विधान के साथ बाबा आंकलपाट का दर्शन एवं पूजन किया तथा क्षेत्रवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा आंकलपाट में लोगों की गहरी आस्था है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। यह परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी सहेजने का कार्य करती है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, पूर्व वार्ड पार्षद मनबोध सातवां, बसुकी मोदक, भरत कामिला, किशन कामिला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री चौधरी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस परंपरा को बनाए रखने में अपना योगदान दें तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव को मजबूत करें।
अंत में उन्होंने बाबा आंकलपाट से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे और सभी लोगों का जीवन खुशहाल हो।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
