• Sat. May 23rd, 2026

पेड़ की छांव में बैठने निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने लगाई बरामदगी की गुहार

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

 

 

बोकारो से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

 

झारखंड के बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।टांडबालीडीह गांव निवासी 25 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह बीते 20 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। युवक की मां सुमित्रा देवी ने जरीडीह थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

परिजनों के अनुसार सुजीत कुमार सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 20 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे तक सुजीत घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसने परिवार के लोगों से कहा कि वह घर के सामने पेड़ की छांव में बैठने जा रहा है। इसके बाद वह घर से बाहर निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर से आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार तलाश के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने जरीडीह थाना पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी।

लापता युवक की मां सुमित्रा देवी ने प्रशासन से अपने पुत्र को जल्द से जल्द खोज निकालने की अपील की है। वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश तेज करने की मांग की है।

परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को सुजीत कुमार सिंह के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8340617239 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि युवक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा युवक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *