• Sat. May 23rd, 2026

जमशेदपुर पहुंची ‘अवादा भारत उदय यात्रा’, स्वच्छ ऊर्जा को लेकर जागरूकता अभियान तेज

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 22, 2026
crescent ad
जमशेदपुर: स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से अवादा ग्रुप की ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ जमशेदपुर पहुंची। कंपनी की ओर से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत लोगों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
8 मई 2026 को नोएडा से शुरू हुई यह यात्रा अब तक करीब 1688 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। खास तौर पर तैयार की गई वैन के जरिए विभिन्न शहरों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जमशेदपुर में यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, संवाद कार्यक्रम और डिजिटल ग्रीन प्लेज जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों, स्थानीय संस्थानों और नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि देश को स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है और यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। कंपनी के अनुसार उसका स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो 17.7 गीगावॉट से अधिक हो चुका है, जिसमें 7.2 गीगावॉट परियोजनाएं चालू हैं जबकि 10.5 गीगावॉट से अधिक क्षमता निर्माणाधीन है। यात्रा अब आगे भुवनेश्वर जाएगी और देशभर में स्वच्छ ऊर्जा व सस्टेनेबल जीवनशैली को लेकर जागरूकता फैलाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *