• Mon. Jun 22nd, 2026

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने ट्रांसफार्मर उद्घाटन किया, सिंचाई के लिए होगी सुविधा

admin's avatar

Byadmin

Jun 22, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

*बड़कागांव* बड़कागांव सिरमा पंचायत के ग्राम चोरका टोला बबन कट्टा में ,पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के हाथों 63 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। ट्रांसफार्मर उद्घाटन

के पश्चात ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस बिजली ट्रांसफार्मर से सिंचाई के काम के अलावा घरेलू उपयोग में लाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से डीप बोरिंग कराने की मांग की है। ताकि खेतों की सिंचाई अच्छी तरह से हो सके।

वहीं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि आप लोग ग्राम सभा करके ,आवेदन दीजिए डीसी से बात करके में आपका काम करवा दूंगा।उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलदार अंसारी, रमन कुमार कुड़मि , टीकू कुड़मि महतो ,रामदेव साव, सुखदेव महतो, उमेश कुमार, प्रेम कुमार महतो, सुरेश कुड़मि महतो, राजेंद्र महतो, सचिन कुमार, उगन महतो, संतोष महतो, महादेव साव, लाला महतो, गणेश कुमार महतो, प्रभु महतो उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *