
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। आजसू पार्टी के 41 में स्थापना दिवस सह जनाक्रोश मार्च का आयोजन धनबाद में किया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे झारखंड से हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता धनबाद पहुंच रहे हैं

इसी आलोक में आज दिन सोमवार को सुबह बड़कागांव प्रखंड से स्थापना दिवस सह जनाक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुदेश, चंद्र प्रकाश जिंदाबाद तिवारी महतो जिंदाबाद, जय झारखंड सहित अन्य गगन चुंबी नारा लगाते हुए धनबाद के लिए रवाना हुए।

मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य में अराजकता चरम सीमा पर है। चारों ओर लूट खसोट मचा हुआ है। इसी को लेकर हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
धनबाद जाने वालों से सीकरी पंचायत के मुखिया प्रभु महतो ,आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो ,राजा खान ,जिला सहसचिव दिनेश महतो, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ,प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा ,युवा प्रखंड अध्यक्ष नारायण प्रसाद ,पप्पू प्रसाद, तुलेश्वर महतो, महेंद्र महतो ,कमल देव कुमार ,सहदेव महतो ,सुरेश प्रसाद, पीरतू महतो,
अरुण कुमार ,सुनील कुमार ,संतोष सिंह, प्रमोद महतो ,नारायण महतो ,सुरेश महतो, मुरली प्रसाद ,जावेद हुसैन, चंद्रनाथ महतो ,विजय कुमार, सनी दयाल, आशीष कुमार ,कीर्ति नाथ कुमार, भीम गिरी, सुधीर प्रभाकर, कुलदीप महतो,सुनील कुमार, शंकर साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
