
बोकारो थर्मल

नवाडीह प्रखंड के अंतर्गत 10+2 उच्च विद्यालय पलामू में सोमवार को डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी अस्पताल के डॉ.एस.साहा ने किया।

शिविर के दौरान विशेष रूप से होने वाले सर्वाइकल कैंसर पर चर्चा की गई। डॉ.एस.साहा ने युवतियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने की जानकारी दिए। यहां कुल 96 युवतियों की जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार जरूरी चिकित्सा से जुड़ी दवाएं वितरित की गईं।
डीवीसी सीएसआर की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के युवतियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहीं। ऐसे आयोजनों से न केवल समय पर उपचार मिलता है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, मो.कलीम अंसारी, गौतम मंडल, जीवाधन महतो, शिक्षिका सरिता कुमारी,माला कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, डीवीसी के स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
