• Mon. May 4th, 2026

बोकारो थर्मल के विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के तहत शिलान्यास किया गया

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के द्वारा सोमवार को बोकारो थर्मल के विभिन्न पंचायतों एबीसी तीनों पंचायत में विकास कार्यों के तहत शिलान्यास किया गया।

जिसमें सी पंचायत स्थित झारखंड चौक में भगवान बिरसा मुंडा पार्क में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य का शिलान्यास, बी पंचायत में फेस टू स्थित दुर्गा मंडप के समीप शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास, वहीं गोविंदपुर ए पंचायत हरिजन बस्ती स्थित आंगनबाड़ी के समीप पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य का शिलान्यास किया गया। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि देखिए यह विधायक मत की योजना है एक ही योजना नहीं पूरे बीटीपीएस में तीन योजना का शिलान्यास किया। सभी योजना बहुत महत्वपूर्ण है

हम लोगों ने कोशिश की है की एक अच्छी पहल के तरह भगवान बिरसा मुंडा पार्क का अच्छी तरह सौंदर्यकरण करने का जिसका आज मौका मिला है।

मौके पर डीवीसी के महाप्रबंधक प्रशासन एए कुजूर जनप्रतिनिधि मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, सी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, जोगेंद्र गिरी, कांग्रेस नेत्री सुष्मा कुमारी, हंस राज प्रसाद, अर्चना कुमारी, टी राजीव, अनिल सिंह, दीपक राम, महेश सिंह, सरजू रजक, धुर्वा मांझी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *