• Mon. May 4th, 2026

Adityapur : एस टाइप में भाजपा का विजय उत्सव, मिठाइयां बांटकर जताई खुशी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी आदित्यपुर पूर्वी मंडल की ओर से पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विजय उत्सव मनाया गया।
यह कार्यक्रम आदित्यपुर एस-टाइप चौक पर आयोजित हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही तीनों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन से पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एकजुट होकर जीत का जश्न मनाया। अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी में अमित सिंह, मेयर संजय सरदार, बबलू सिंह, नीरू सिंह, ललन सिंह,ललन तिवारी, दिवेश महापात्र, गुरजीत सिंह, बबलू सिंह,गणेश कालिंदी, कुमुद रंजन, रमेश हासदा, मोनिका घोष, अनीशा सिंहा, दुर्गादास, गीता गोप, सुनीता पासवान, विशु महतो, पवन महतो, सावन गुप्ता, बबलू चंद प्रजापति और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *