• Tue. Jun 2nd, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं योग जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक आयोजित होने वाले जन-जागरूकता कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज हजारीबाग विधायक जनसेवा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हजारीबाग विधायक श्री प्रदीप प्रसाद शामिल हुए।

 

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष श्री किशुन दास उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग संगठन को झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

 

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस वर्ष हजारीबाग जिले में लगभग 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

 

कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सर्वेश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर ने किया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य केपी ओझा ,अनिल मिश्रा, टुन्नू गोप ,सुदेश चंद्रवंशी ,दिनेश सिंह राठौड़, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू ,मंजू नंदिनी , कुणाल किशोर,उपेंद्र सिंह जय नारायण प्रसाद ,सर्वेश सिंह, मनोरमा राणा, इंद्र नारायण कुशवाहा ,निरंजन मेहता ,अजीत बक्शी ,विवेक सिंह, अजीत चंद्रवंशी, राजकरण पांडे, मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी ,विजय यादव, कुलदीप कृष्णा ,रीवा शंकर साहू ,अशोक कुमार कुशवाहा ,प्रकाश कुशवाहा ,अजीत कुमार, अनिल मेहता, गोपाल सिंह ,विमल गुप्ता ,राजदीप प्रसाद,

आरती कौशल, माननीय विधायक के निजी सचिव चंदन सिंह, के साथ-साथ मीरा मेहता, हेमंती देवी ,रानी कश्यप ,उमेश दांगी सुबोध सिंहा, नरसिंह प्रसाद, राजेश चंद्रवंशी, अशोक ठाकुर , भारत सिंह, बद्रीनारायण सिंह, भरत शर्मा, रामावतार शर्मा, बिरजू रवि, पंडल यादव, परमेश्वर यादव, कृष्णा साहू, पिंटू साहू, दिलीप यादव सहित भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *