• Tue. Oct 27th, 2026

पत्रकार गणेश कुमार के निधन पर प्रेस क्लब में शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

हजारीबाग। केरेडारी के पत्रकार साथी गणेश कुमार के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन पर मंगलवार को झील रोड स्थित प्रेस क्लब, हजारीबाग परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप, सचिव मिथिलेश मिश्र, संयुक्त सचिव देवनारायण, कार्यकारिणी सदस्य मो शमीम अहमद, बब्लू कुमार व प्रमोद खंडेलवाल, आमंत्रित सदस्य जयनारायण, मो आरिफ, अनिल कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में दिवंगत पत्रकार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कहा कि गणेश कुमार का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कार्य और साथी पत्रकारों के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में प्रेस क्लब हजारीबाग परिवार जनों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

बता दें कि गणेश कुमार अपने अनुभव, स्नेहपूर्ण व्यवहार और मार्गदर्शन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *