• Thu. Aug 27th, 2026

निरसा :पालारपुर पंचायत में स्वरोजगार के लिए मशरूम खेती का दो दिवसीय प्रशिक्षण

admin's avatar

Byadmin

Aug 27, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

 

निरसा: पालारपुर पंचायत में मुखिया अपर्णा देवी की पहल पर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से MPL के CSR सहयोग से NGO द्वारा मशरूम की खेती का दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को मशरूम की खेती कैसे की जाती है, इसके लिए आवश्यक सामग्री, उत्पादन की प्रक्रिया, देखभाल और मशरूम की बिक्री सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण के बाद इच्छुक ग्रामीणों को मशरूम की खेती शुरू करने के लिए NGO की ओर से प्रारंभिक वित्तीय सहयोग भी दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण बिना अधिक आर्थिक बोझ के अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान पालारपुर पंचायत की मुखिया अपर्णा देवी एवं झामुमो के जिला सह सचिव तपन तिवारी ने ग्रामीणों को मशरूम की खेती के फायदे और इसकी संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

मुखिया अपर्णा देवी की पहल और MPL के CSR सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण ग्रामीणों के लिए रोजगार और अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *