• Thu. Aug 27th, 2026

मजदूर नेता जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर हुआ सेवा कार्य

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। बीएमएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जाने माने मजदूर नेता जय नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र सतीश शर्मा एवं शुभचिंतकों द्वारा रक्तदान एवं सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी गई.
इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आहूत कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया गया. वहीं, बिष्टुपुर स्थित रेस्ट हाउस में रह रहे जरूरतमंद कैंसर पीड़ितों के बीच सुरुचि अल्पाहार का वितरण किया गया.
सेवा कार्य के माध्यम से स्व जय नारायण शर्मा के राष्ट्रहित, मजदूर वर्ग एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया.
सतीश शर्मा ने कहा कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन मजदूरों के हित और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया.
उन्होंने आम लोगों से नियमित रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील भी की. इस अवसर पर सरोज सिंह, संजय सिंह, रहीस कुमार,
हेमंत सिंह, चंदन शर्मा, छोटू, बाबू सरदार, सुमिता शर्मा, कुमुद सिंह, रेनू राय, प्रवीण राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *