
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :*निरसा लक्खीमाता गेट के समीप सर्विस रोड धंसी, सड़क में फंसा ट्रक*

निरसा: लक्खीमाता गेट के समीप सर्विस रोड का एक हिस्सा धंसने से ट्रक संख्या WB 37 G 6588 सड़क में फंस गया। सड़क धंसने के कारण मौके पर आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि सर्विस रोड के ठीक नीचे ड्रेन है, जिसके ऊपर की सड़क का हिस्सा धंस गया। ट्रक का पहिया धंसे हुए हिस्से में फंस गया। इसी स्थान पर पहले भी सड़क धंसने की घटना हो चुकी है, बावजूद इसके समस्या दोबारा सामने आ गई।
एक ही जगह बार-बार सड़क धंसने से सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही, नीचे ड्रेन होने के कारण इस स्थान पर बड़े वाहनों के फंसने और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
