• Tue. Jun 16th, 2026

निरसा :खुशरी मोड़ पर हाईवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, महिला गंभीर

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा। निरसा थाना क्षेत्र के खुशरी मोड़ के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांड्रा गांव निवासी मनोज सिन्हा (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटर पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

जानकारी के अनुसार मनोज सिन्हा अपने घर से स्कूटर से निरसा बाजार जा रहे थे। उनके साथ वीणा घोष (60) भी सवार थीं। जैसे ही वे खुशरी मोड़ के पास पहुंचे, निरसा की ओर से आ रही एमपीएल परिवहन के अधीन संचालित एक हाईवा ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवा का पिछला पहिया मनोज सिन्हा के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

हादसे में घायल वीणा घोष को परिजनों ने तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

 

घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने इस सड़क पर एमपीएल परिवहन के अधीन संचालित भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

 

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं निरसा विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब ठोस कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय लागू करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *