
रामगढ़ , झारखंड से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
रामगढ़: मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, रामगढ़ द्वारा मांडू प्रखंड के खाखरा गांव में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बिरहोर समुदाय के लोगों को कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सेविका आशा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड जैसे जनरल ड्यूटी एाइड, मल्टी स्किल टेक्नीशियन, फैशन डिजाइनर एवं होम हेल्थ एाइड के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहिया दीदी निर्मला देवी ने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में मोबिलाइजर प्रदीप पासवान, शिवानी कुमारी एवं मुकेश कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र में संचालित विभिन्न ट्रेडों तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कई युवाओं ने रोजगार आधारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में रुचि दिखाई और नामांकन के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए झारखंड सरकार एवं एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
