• Mon. Aug 24th, 2026

निरसा :GCPL कंपनी में स्थायी रोजगार की मांग को लेकर 11 श्रमिकों ने बंद किया इनक्लाइन का काम

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

 

निरसा। गोपीनाथपुर स्थित MOBPL में GCPL कंपनी के अधीन पिछले करीब दो वर्षों से काम कर रहे 11 श्रमिकों ने स्थायी रोजगार की मांग को लेकर इनक्लाइन का काम बंद कर दिया है। श्रमिकों का आरोप है कि उनके साथ काम करने वाले अन्य कई श्रमिकों को कंपनी में अस्थायी रूप से नियुक्त कर लिया गया, लेकिन 11 श्रमिकों को अब तक रोजगार से वंचित रखा गया है।

 

श्रमिकों के अनुसार, जब वे पंप में काम कर रहे थे, उस समय कंपनी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि बाद में धीरे-धीरे उन्हें कंपनी में समायोजित कर दिया जाएगा। दिसंबर महीने में पंप सूख जाने के बाद उन्हें यह कहते हुए काम से बैठा दिया गया कि वे ठेकेदार के अधीन कार्यरत थे।

 

श्रमिकों का कहना है कि यदि सभी लोग ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे, तो केवल 11 लोगों को ही काम से क्यों बैठाया गया। इस मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन से कई बार बातचीत भी हुई। कंपनी की ओर से कुछ महीने का समय मांगा गया और आश्वासन दिया गया कि उन्हें कहीं न कहीं काम पर लगाया जाएगा। लेकिन करीब आठ महीने बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

 

इससे नाराज होकर जलाधर बाउरी, व्यास नोनिया, विकास बाउरी, सियाराम कुमार, राहुल राम, गणेश बाउरी, बीरू भुइयां, बाबलू धीबर, शिवू बाउरी, तुषार बाउरी और रोहित कुमार ने इनक्लाइन का काम बंद कर दिया है।

 

श्रमिकों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक इनक्लाइन का काम शुरू नहीं किया जाएगा। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन से जल्द वार्ता कर रोजगार की समस्या का समाधान करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *