
आधिकारिक बयान:

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

विधायक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय देश की करोड़ों महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर उनके अधिकारों को और मजबूत करेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और भागीदारी को बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं। यह निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जिससे देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
