• Thu. Jun 18th, 2026

नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावाँ -, उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जागरूकता रैली के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता वाहन के माध्यम से भी आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों एवं अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, परिवार एवं समाज पर इसके प्रतिकूल प्रभाव तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

 

अभियान के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जागरूकता वाहन के माध्यम से नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

 

इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव एवं समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

 

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर नशे की समस्या के उन्मूलन की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। आइए, नशे के विरुद्ध जनआंदोलन को सशक्त बनाते हुए स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को देकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *