• Mon. Apr 20th, 2026

नया सवेरा, नई पारी” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मेयर संजीव सिंह, धनबाद क्रिकेट को नई दिशा देने का आह्वान

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद:

धनबाद के एसबी इंटरनेशनल होटल में आयोजित “नया सवेरा, नई पारी—धनबाद क्रिकेट की तैयारी” कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर शहर के कई पूर्व क्रिकेटर, खेल प्रेमी एवं क्रिकेट से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर धनबाद में क्रिकेट को सशक्त बनाने तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि धनबाद में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की।

बतौर मुख्य अतिथि मेयर संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि शहर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।

”‘नया सवेरा, नई पारी’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि धनबाद क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। हमारा संकल्प है कि शहर के युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर धनबाद का नाम रोशन कर सकें।”

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व क्रिकेटरों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि सभी मिलकर समर्पित भाव से कार्य करें, तो धनबाद क्रिकेट को नई पहचान दिलाई जा सकती है। यह आयोजन शहर में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *