
बेरमो/बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल क्षेत्र में बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में डीवीसी के एक सप्लाई मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा एक नाबालिग छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया तथा पुलिस का घेराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नूरीनगर निवासी 54 वर्षीय मो. रियाज अंसारी डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट के ओएंडएम विभाग में सप्लाई मजदूर के रूप में कार्यरत थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह नूरीनगर स्थित मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकल रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहा 15 वर्षीय उदित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
वह पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिपड़ाडीह गांव का निवासी तथा दसवीं कक्षा का छात्र है। बताया गया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बोकारो थर्मल से ट्यूशन पढ़कर अपने गांव लौट रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर पुलिस का घेराव कर दिया।
बोकारो थर्मल थाना पुलिस घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए बीजीएच अस्पताल भेजना चाहती थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर कथारा, गांधीनगर, गोमिया, तेनुघाट एवं पेंक-नारायणपुर थाना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे घायल छात्र को इलाज के लिए बीजीएच अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
