• Sat. May 16th, 2026

धनबाद कोयलांचल में आवारा कुत्तों के आतंक से सहमे रहते है लोग,नगर निगम नियंत्रण करने में विफल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 29, 2022
crescent ad

 

*धनबाद :* धनबाद कोयलांचल के विभिन्न हिस्सों में आवारा कुत्तों की संख्या और आतंक बढ़ गया है। शहर के हर मुहल्ले के लोग आवारा कुतों से परेशान हैं। कुत्ते झुंडों में घूमते हैं और हर आने-जाने वाले के पीछे दौड़ते हैं।
आवारा कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने और पकडऩे के प्रति नगर निगम गंभीर नही है। हाल के दिनों में कुतों ने 20 से 25 बच्चों को काट लिया है।
धनबाद शहर के हीरापुर, सरायढेला, हाउसिंग कॉलोनी, मनईटांड, स्टेशन रोड,ब्रांड आदि हिस्सों में आवारा कुत्तों का आतंक देखते बनता है। झरिया के धर्मशाला रोड, चिल्ड्रेन पार्क से दूर भाष केन्द्र, थाना मोड़ में सबसे अधिक आतंक है। यहां पर स्कूल के साथ साथ कई कोचिंग संस्थान भी है। जंहा छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते है। आवरा कुत्ता के डर से बच्चो में भय का माहौल बना हुआ है और कोचिंग आने से डर रहे हैं। अभिवावक भी काफी चिंतित दिख रहे है। कतरास इलाके के विभिन्न हिस्सों में कुत्तों ने लोगों की नाकों में दम कर रखा है। मनोरमा देवी के अनुसार उनके पुत्र के अलावा कई लोगों को काट चुके है। युवा समाजसेवी सौरभ शर्मा ने बताया कि कुत्ता काटने के आतंक से डरकर बहुत लोग तो दूसरा रास्ता होकर आने जाने लगे हैं। कोचिंग के संस्थान विकास कुमार सिंह का कहना है कि आवारा कुत्तों से हर जगह बचकर निकलना पड़ता है। कोचिंग आने वाले बच्चो को काट लेते है। जिससे बच्चे काफी डरे सहमे है। अब बच्चे कोचिंग आने से भी डर रहे है। नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि समस्या पर गंभीरता से गौर करें। छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं व बुजुर्ग बाजार, या सड़कों पर निकलते हैं। सभी के अंदर डर बना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *