• Fri. Sep 4th, 2026

दुकानदार को ‘देख लेने’ की धमकी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

admin's avatar

Byadmin

Sep 4, 2026
crescent ad

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के महराजगंज में एक दुकानदार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त आवेदन के अनुसार, पीड़ित विजय कुमार पाठक, पिता देवनारायण पाठक, ग्राम- महराजगंज थाना कुटुम्बा के निवासी हैं। पीड़ित का आरोप है

कि दिनांक 03-09-2026 को उनकी दुकान पर दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और एक युवती को जबरन अपना मोबाईल नम्बर देने लगे जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनके साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की।

आरोप है कि युवक ने उनके पुत्र को दाँत काटकर जख्मी कर दिया तथा देख लेने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि “तुमको देख लेंगे”। पीड़ित ने एक मोबाइल नंबर 77390XXXXX भी पुलिस को दिया है और उस नंबर की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वही मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुँची और जानकारी ली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *