• Sat. Jun 13th, 2026

दारू में हाथियों को भगाने और मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 100 दो घंटा जाम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 21, 2022
crescent ad

 

पुरनाडीह में हाथियों ने गाय को कुचलकर मार डाला

सीओ द्वारा आवेदन नहीं लिए जाने के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण

दारू प्रखंड में नौ दिनों से जमे हैँ हाथियों की झुंड

पुरनाडीह गांव में छह दिनों से जमे हैं हाथियों की झुंड

दारू प्रतिनिधि
दारू प्रखंड के पुरनाडीह में हाथियों ने शिवचरण साव के गाय को मार डाला. साथ ही कई एकड़ फसलों को बर्बाद कर दिए. मुआवजे की मांग और हथियो को भगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुरनाडीह चौक पर एन एच 100 सड़क को जाम कर दिया.जाम लगभग दो घंटे रहा. जाम से राहगीरों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.जाम की सूचना मिलते ही सीओ नीतू कुमारी, रेंजर विजय कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों का समझा कर जाम को हटाया.

क्यों करना पड़ा जाम

ग्रामीणों का कहना है की नौ दिनों से हाथियों का झुंड दारू प्रखंड के कई गावों में उत्पात मचाने के बाद पुरनाडीह में लगातार छह दिनों से डेरा जमाए हुए हैं. इस दौरान कई किसानों के फ़सल को बर्बाद कर दिए.एक गाय को कुचलकर मार डाला.जबकि कई लोगों के चाहरदिवारी को तोड़ दिया. जमकर्ताओं का कहना हैं की इसी मुआवजे की मांग को लेकर दारू सीओ के पास आवेदन देने पहुँचे थे. अंचल का चककर दो दिन लगातार लगाते रहे. ज़ब अंचल में आवेदन नहीं लिया गया. कहा गया की वन विभाग को दीजिए. और वन विभाग सीओ के पास भेज देता है.इसी को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर सड़क जाम करने का निर्णय लिया.जाम की सूचना मिलने के बाद सीओ नीतू कुमारी, रेंजर विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी अमित कुमार ने जाम स्थल पर पहुंचकर आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.

क्या मिला आश्वासन –

जाम स्थल पर सीओ नीतू कुमारी, रेंजर विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी अमित कुमार ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया. इसके बाद हुए फ़सल का नुकसान का जायजा लेने किसानों के साथ उनके खेत गए. सीओ ने आश्वासन दिया की भुक्तभोगियों का आवेदन लेकर दो दिन के अंदर वन विभाग को भेजा जाएगा. वहीं रेंजर विजय कुमार सिंह ने कहा की बंगाल से हाथी भगाने वाला टीम को बुलाया जाएगा.

जिनका नुकसान हुआ

-शिवचरण साव के गाय मारे जाने के अलावे मंदिर का चाहरदिवारी और फ़सल का नुकसान हुआ. जिनका फ़सल बर्बाद हुआ उनमें प्रेम साव, नंदकिशोर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, हरि प्रसाद, काशी साव, चंदन साव, हुलास साव,शिवचरण साव, बाबूलाल साव, रोहन साव, संजय प्रसाद, मनोज कुमार, तुलसी साव, दीपेंद्र साव, शंभू साव, रामकृत प्रसाद, छोटन यादव, महाबीर यादव, ईश्वर साव, नंदलाल साव सहित कई किसानों का फ़सल बर्बाद हुआ है
दारू पी 1-जाम करते लोग
दारू पी 2- बर्बाद हुए फसलों का जायजा लेते सीओ


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *