• Thu. Jun 4th, 2026

तालाब में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

admin's avatar

Byadmin

Jun 4, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी: प्रखंड के पेटो पंचायत स्थित बड़का आहारा तालाब में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान तालाब के समीप रहने वाले अशेश्वर राम के पुत्र आशीष कुमार के रूप पहचान में हुई है। बताया जाता है कि खेलते समय बच्चा किसी तरह तालाब में डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे ने अधिक मात्रा में पानी निगल लिया था, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। आनन-फानन में परिजन एवं ग्रामीण उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों एवं जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *