• Thu. Jun 4th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी कथारा में चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 4, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 4 जून दिन गुरुवार को चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष पर्यावरण दिवस ,”प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के संदेश पर आधारित है। विद्यालय में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हीं कूचियों ने पर्यावरण रक्षा के लिए अनोखे संदेशों को कागज पर उकेरा। निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सभी से पर्यावरण सुरक्षा की अपील की एवं भविष्य के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने की बात कही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं ‘अ’ के अनुभव शरण भट्ट ने प्रथम स्थान, एसन कमर ने द्वितीय स्थान एवं ऋषि रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा सप्तम के सर्वाेजित राय ने प्रथम स्थान, छठी की छात्रा संध्या महतो ने द्वितीय एवं इसी कक्षा की आराध्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों को 5 जून को सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह के द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महाप्रबंधक महोदय के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने को लेकर सभी विजयी विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह-झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉक्टर जीएन खान ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या है।

ग्लेशियरों का पिघलना, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि यह सब जलवायु परिवर्तन के ही कारण हो रहे हैं। जलवायु परिवर्तन की इन विभिषिकाओं के कारण सृष्टि विनाश की ओर बढ़ रहा है। हमें स्वयं एवं समाज को जागरूक कर एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना होगा जो कि टिकाऊ हो। हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ मां के नाम ‘लगाए एवं उसकी देखभाल करे।

मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए जंगलों की कटाई कर रहा है जो विनाश का सबसे प्रमुख कारण है। हमें इस पर तत्काल रोक लगानी होगी। व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सरकारी स्तर पर इस दिशा में कठोर कदम उठाने होंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।

हमें संयुक्त प्रयास से भविष्य के लिए एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना होगा जो आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ, स्वच्छ और जीवन दायिनी वातावरण प्रदान कर सके। पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में राकेश रंजन, बीके. दसौंधी, संगीत कुमार, जयपाल साव, लालबाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार, चंचल मन्ना एवं दीपक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *