• Tue. Jul 7th, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

बेरमो/कथारा-

 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय एवं भारत यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

इस कार्यक्रम में संजीव मेहता,दिलीप चौधरी,जिला अध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित,पूर्व विधानसभा – विश्वेन्द्र नारायण,पूर्व विधायक मोतीलाल मेघवाल,महंत कपिल बाडौला,पूर्व सदस्य कंवर पाल,उप जिला कलेक्टर जगराम,नगरपालिका अध्यक्ष रामस्वरूप रांडी,पूर्व जिला अध्यक्ष महेशचंद्र पड़िहाल उपस्थित थे।

 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *