• Sat. Aug 15th, 2026

डीवीसी कोनार परियोजना में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

admin's avatar

Byadmin

Aug 15, 2026
crescent ad

 

कोनार –

 

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीवीसी कोनार परियोजना में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

 

मुख्य समारोह डीवीसी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां कोनार परियोजना के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

इस अवसर पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने एसआईएसएफ के पु.नि.स. दीनानाथ योगी के साथ परेड का निरीक्षण किया।

 

परेड में एसआईएसएफ एवं होमगार्ड के जवानों के साथ विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। जवानों एवं विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

 

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

 

समारोह का मुख्य आकर्षण डीवीसी कोनार मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

 

विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस दौरान भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।

 

*विकास कार्यों को लेकर परियोजना प्रधान ने रखी बात*

 

अपने संबोधन में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कोनार परियोजना की विकास यात्रा तथा वर्तमान में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

 

उन्होंने कहा कि कोनार परियोजना ने विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। आने वाले समय में परियोजना को और बेहतर, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने परियोजना की प्रगति में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय समुदाय के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

 

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *