
*जमशेदपुर* – संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन ने इंडियन आर्मी टीम के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस 2026 सोनारी के नूतन बिहार प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया।
आज 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *प्रांतिक कुमार दास जी* के नेतृत्व में झारखंड टीम और इंडियन आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। इसके बाद सैल्यूट और वीर शहीदों के सम्मान में 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति गीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास जी ने कहा, “हमारा संगठन पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हम हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को इंडियन आर्मी टीम के साथ देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इन्हीं आर्मी जवानों के कारण हम चैन की नींद सोते हैं। उनके बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।”

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:*
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास, जिला अध्यक्ष देबाशीष चंद्र, जिला महिला उपसचिव स्वाती राव, नगर महिला सचिव इंदु शर्मा, नगर सचिव राहुल शर्मा, नगर प्रभारी राजेश दत्ता, ब्लॉक महिला सचिव पुष्पांजलि साहू, मिठू चंद्र, सीमा चंद्र, मालविका दास, भगत जी, सुशील कर्मकार एवं इंडियन आर्मी के 8 पदाधिकारी। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफ
ल बनाया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
