• Tue. May 12th, 2026

ट्रांसफॉर्मर से केबल चोरी, कई इलाकों में रातभर बिजली गुल

admin's avatar

Byadmin

May 12, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

बोकारो थर्मल के हॉस्पिटल मोड़ स्थित ट्रांसफॉर्मर से मंगलवार देर रात चोरों ने केबल काटकर चोरी कर ली, जिससे इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। घटना के बाद पुराना जीएमटी, एचएमटी, लेबर क्वार्टर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 12:30 बजे कुछ संदिग्ध लोग ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचे। चोरों ने पहले लाइन ट्रिप करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर ब्रेकर गिरा दिया। इसके बाद पूरी लाइन ट्रिप हो गई और चोर ट्रांसफॉर्मर से केबल काटकर फरार हो गए।

सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल सब स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही डीवीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में इसे चोरी की घटना बताया है। मामले की सूचना बोकारो थर्मल थाना को भी दे दी गई है।

घटना स्थल पर डीवीसी के गुंजन कुमार, संदीप भगत, सुरजीत सिंह, राजेश विश्वास, सुरजीत सरकार (एस्टेट), अर्घा वासु तथा सी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं बोकारो थर्मल थाना से पंकज भारद्वाज भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे।

डीवीसी के संदीप भगत की ओर से चोरी की लिखित सूचना बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव को दी गई। थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने कहा कि मामला गंभीर है और इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की गहन छानबीन कराई जा रही है।

फिलहाल डीवीसी कर्मियों द्वारा क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक इलाके में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *