• Tue. May 12th, 2026

नयाटांड में गूंजी “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की सदाएं, मोहम्मद सफीक एवं नजमा खातून हज यात्रा के लिए रवाना

admin's avatar

Byadmin

May 12, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड पंचायत अंतर्गत मुस्लिम मोहल्ला में उस समय भावुक और रूहानी माहौल देखने को मिला, जब मोहम्मद सफीक एवं नजमा खातून पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उनके घर पर शुभचिंतकों, परिजनों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए सकुशल यात्रा की दुआ की।

इस अवसर पर क्षेत्र के चर्चित युवा नेता सोनू इराकी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने जायरीनों को माला पहनाकर एवं गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान पूरा इलाका “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की सदाओं और दुआओं से गूंज उठा।

सोनू इराकी ने कहा कि हज इस्लाम का एक पवित्र स्तंभ है, जो इंसान को भाईचारा, इंसानियत, त्याग और अमन का संदेश देता है। उन्होंने जायरीनों से देश, राज्य एवं क्षेत्र की खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआ करने की अपील की।

मौके पर मोहम्मद अफजल हुसैन, अफरोज आलम, मोहम्मद साबिर, जैनुल मियां, मोहम्मद समीम, जुल्फेकार आलम, इफ्तेखार आलम, मोहम्मद नईम, फैसल राजा, सादिक मियां, मोहम्मद समानुल्लाह एवं मोहम्मद इम्तियाज सहित कईगणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *