• Sat. Sep 19th, 2026

झारखंड हर हाल में अपना हक अधिकार लेकर रहेगा – विक्टर सोरेन जिला अध्यक्ष 

admin's avatar

Byadmin

Sep 19, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा पूरे जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय कार्यालयों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमयन) संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस धरने का नेतृत्व सभी प्रखंडों में उनके प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर निकायों में निकाय अध्यक्ष कर रहे थे और कार्यक्रम पर्यवेक्षक के रूप में जिला समिति द्वारा मनोनीत वरीय नेता मौजूद रहे। इसी के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति साकची स्थित कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने किया । इस मौके पर कार्यक्रम पर्यवेक्षक के रूप में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रभुनाथ उर्फ बबन राय, वरिष्ठ नेता नरोतम दास एवं इंद्रजीत घोष उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने MMDR बिल को राज्यों पर जबरन और सुनियोजित षडयंत्र के तहत थोपा गया काला कानून बताया और इसे राज्य और राज्यवासियों के आर्थिक हितों पर स्पष्ट कुठाराघात कहा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को ललकारते हुए कहा कि ये झारखंड सिद्धू कान्हु, चांद भैरव, फूलो झानो, बाबा तिलका मांझी, धरती आबा बिरसा मुंडा, पोटो हो,जैसे महापुरुषों की धरती है जिन्होंने अपनी स्वशासन व्यवस्था और जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया । हम सभी उनके वंशज भी किसी भी हाल में पीछे हटने वाले नहीं है। हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे । वहीं हाजी हिदायतुल्लाह खान ने इस कानून को गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार बताते हुए इसे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में वापस होने तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस मौके पर बबन राय ने इस कानून को खत्म करवाने के लिए पूरे झारखंड वासियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वाहन किया । पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित इंद्रजीत घोष ने उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं और आमजनों को इस काले कानून से झारखंड को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी,और इसे हर हाल में खत्म होने तक लड़ाई रखना जरूरी बताया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता नरोतम दास, अजय रजक,बंटी सिंह, गोपाल महतो,अंकित सिंह, रमेश सिंह, गुरमीत सिंह गिल,पप्पू यादव, धनंजय सिंह, झरना पाल, सविता दास ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उमानाथ झा, विजय महतो, गोल्डी तिवारी, प्रीतम हेंब्रम, अभय पाण्डेय,सुशील हेंब्रम, विष्णु उरांव ,ओनादि उराव, जाबिर हुसैन, सोमेन विश्वास, अजय पाण्डेय, बादल कर्मकार,पाण्डेय प्रधान,कोला मुखी, सुनील दास,प्रितपाल सिंह,परमजीत सिंह पम्मे ,इंदरपाल सिंह भाटिया,नंटू सरकार, संतोष लकड़ा,नंदू सरदार,मनोज शर्मा, मनोज तांती, अभिषेक सिंह राजपूत,विशाल सिंह, राजू मुखी, डी रवि कुमार, सविता सिंह, गंगा देवी,रजनी दास,शक्तिप्रसाद, अब्दुल हमीद ,सरफराज अहमद, संदीप चक्रवर्ती, उमेश गिरी,शहज़ादा खान,तरुण महतो,कृष्ण कुमार गुप्ता, के के मिश्रा, उमानाथ दास , उज्जवल दास , उमर खान , कन्हैया रजक, हैप्पी तंतुबाई ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहारा और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता खुद्दू उराव ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *