
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम एवं मेदिनीपुर भाजपा सांगठनिक जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी जी सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण वर्ग के सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विकास एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दृष्टि, वैचारिक स्पष्टता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और सशक्त बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
