

झरिया। क्षेत्र में बिजली, पानी, ट्रैफिक व्यवस्था और स्कूलों में री-एडमिशन के नाम पर मोटी फीस वसूली की शिकायतों को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने जिला उपायुक्त आदित्य रंजन से उनके आवास पर मुलाकात की।

विधायक ने बताया कि झरिया और आसपास के इलाकों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने, जलापूर्ति की समस्या और दिग्वाडीह में स्कूल के पास ट्रैफिक की अव्यवस्था से आम जनता, छात्रों और अभिभावकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जिले के कई विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से अधिक शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और तुरंत कार्रवाई की मांग की।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि री-एडमिशन शुल्क वसूली के मामले को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। इस पर दो दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है और वे प्रशासन के साथ समन्वय कर जनहित के मुद्दों को जल्द हल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
