• Fri. Oct 9th, 2026

झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मे दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Oct 9, 2026
crescent ad

 

डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

 

रिपोर्ट: वीरेंद्र बर्मन

 

 

झरिया:आगामी दुर्गा पूजा के त्योहार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को झरिया थाना प्रांगण में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने की, जबकि संचालन भगत सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी मनोज कुमार, माडा जेई अनमोल कुमार, बिजली विभाग के जेई सतीश कुमार के साथ-साथ शांति समिति, पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने बारीकी से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को थाना प्रभारी के समक्ष रखा।

अतिथियों का स्वागत करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान थाना क्षेत्र में शराबियों और मनचलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत सभी पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन जुलूस तक पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए थाना प्रभारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई डीजे बजाते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में किसी की भी कोई पैरवी नहीं सुनी जाएगी।

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले पूजा स्थलों में लोग अपनी बाइक लेकर प्रवेश नहीं करेंगे, यानी यह क्षेत्र नो-बाइक जोन रहेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिठाई, खिलौने व अन्य दुकानें पूजा पंडालों से कुछ दूरी पर लगाई जाएंगी। इसके साथ ही, पूजा समिति के लोग अपने-अपने पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें क्योंकि पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर है।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि के.डी. पांडेय, राजकुमार अग्रवाल, वार्ड 42 के पार्षद मुनिलाल राम, अजय शास्त्री, विजय बरनवाल, मनोज बर्मन, अनिता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, अजय यादव, सतीश गुप्ता, नवीन बरनवाल, मुख्तार खान और अरिंदम बनर्जी समेत झरिया क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *