
झरिया: शिक्षा के क्षेत्र में झरिया के प्रतिष्ठित संस्थान किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षाओं में से एक, जे.ई.ई. (JEE) के परिणामों में विद्यालय के चार होनहार छात्रों ने सफलता का परचम लहराते हुए विद्यालय प्रबंधन और अपने अभिभावकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। विद्यालय के इन सितारों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि शानदार पर्सेंटाइल भी हासिल किए। सफल छात्र छात्रों मे सक्षम तनिष्क 98.04% , रोहित रवानी 95.85%,

आयुष कुमार शुक्ला 93.88% , श्रेयांश राज साव 91.89%।

“संघर्ष जितना कठिन, सफलता उतनी ही मीठी”
इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय की निदेशिका डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा ने भावुक होकर कहा कि “संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही मीठी होती है। इन बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पूरा विद्यालय परिवार आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्नेहलता ने भी छात्रों को ढेर सारी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
शैक्षणिक शिक्षक प्रभारी श्री आशित बनर्जी के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग ने छात्रों की इस कामयाबी का जश्न मनाया। बधाई देने वाले मुख्य शिक्षकों रनोज दत्ता, बास्की सर, सुब्रतो कर्मकार, कल्याण मिश्रा, सौगात मल्लिक, अमन मिश्रा, तारकेश्वर चौधरी, प्रीतिबाला सहाय, संचिता श्रीवास्तव, शालू तिवारी और दीपाराय चौधरी शामिल रहे।
सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि इन छात्रों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाकर जूनियर छात्रों के लिए प्रेरणा का एक नया मानक स्थापित किया है। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि ये छात्र आगामी परीक्षाओं में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
